फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी सांसद बृजभूषण के विवादित बोल- घोटाले में अगला नंबर सोनिया, राहुल और वाड्रा का

Tue, 20 Feb 2018 01:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पीएनबी घोटाले को लेकर केंद्र सरकार पर लगातार हमला कर रहे राहुल गांधी पर कैसरगंज से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने निशाना साधा है। सासंद ने कहा कि ये जो घोटाला हुआ है वह कांग्रेस की सरकार में ही हुआ है। अब मोदी सरकार ने इस घोटाले को बेनकाब किया है। इसलिए उन्हें तो इस मामले में बोलने का कोई अधिकार नहीं है।
विज्ञापन



बृजभूषण ने विवादित टिप्पणी की कि जैसे कुत्ता भौंकता रहता है और हाथी मस्त चाल में चलता है। वैसे ही मोदी जी देश की सेवा में लगे हैं, जिन्हें भौंकना है भौंकता रहे। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि आने वाले दिनों में इस घोटाले में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा का भी नाम सामने आए।  

मालूम हो कि सांसद बृजभूषण सोमवार को केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विकासपरक योजनाओं की समीक्षा करने गोंडा के परसपुर पहुंचे थे।

गौरतलब है कि पंजाब नेशनल बैंक में पिछले दिनों करीब 11,400 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया है। इसके मुख्य आरोपी हीरा कारोबारी नीरव मोदी और गीतांजलि ग्रुप्स के मालिक मेहुल चौकसी हैं। इन दोनों ने बैंक के डिप्टी मैनेजर गोकुलनाथ शेट्टी के साथ मिलकर इस घोटाले को अंजाम दिया।
विज्ञापन


इसके मद्देनजर दो दिन पहले पहले नीरव मोदी के यूपी में स्थित 12 ज्वेलरी शोरूम पर छापेमारी की गई। लखनऊ के गीतांजलि शोरूम से ईडी की टीम ने 1.40 करोड़ के गहने जब्त किए हैं। अन्य शहरों में भी छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें