फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम्मेदारियों के बाद भी अंजलि ने नहीं छोड़ी कुश्ती, ताजिकिस्तान में दिखाएंगी पेच

विज्ञापन
- फोटो- 55: अपने पति दीपक के साथ अंजलि। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। एसडीएम कार्यालय बहादुरगढ़ में कार्यरत (क्लर्क) पहलवान अंजलि चौहान ताजिकिस्तान में पेच दिखाएंगी। अंजलि का चयन दुशांबे में 11 से 15 जून तक होने वाली 15वीं एशियाई सीनियर कुराश चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है।

हिसार की अंजलि पिछले करीब डेढ़ दशक से कुश्ती, जूडो और कुराश जैसे खेलों में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। खेलों के प्रति उनका समर्पण बचपन से ही रहा है। शादी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बाद भी उन्होंने अपने खेल कॅरिअर को नहीं छोड़ा।
विज्ञापन

एक बेटी की मां बनने के बावजूद अंजलि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार पदक जीतकर महिलाओं के लिए प्रेरणा बन रही हैं। 2012 में कुश्ती में मिस हरियाणा और भारत महिला केसरी का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं।
इसके अलावा जूडो, कुश्ती व कुश्ती में उन्होंने कई पदक जीतकर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता में उनके पति दीपक का भी बड़ा योगदान है। दीपक खुद बॉडी बिल्डर हैं। हर कदम पर उनका पूरा साथ देते हैं।
विज्ञापन

परिवार के सहयोग और अपनी मेहनत के दम पर अंजलि अब सीनियर एशियाई चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने के लक्ष्य के साथ तैयारी में जुटी हैं। अंजलि ने कहा कि नौकरी के साथ-साथ वह लगातार अभ्यास कर रही हैं।

- फोटो-56 : अंजलि।

- फोटो- 55: अपने पति दीपक के साथ अंजलि। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें