फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्हारी सड़क एप पर अपलोड शिकायतों का त्वरित निस्तारण करें विभाग : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। वर्षा खांगवाल ने सड़क सुरक्षा को लेकर सभी विभागों को गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय और ठोस प्रयास जरूरी हैं। वे लघु सचिवालय सभागार में सड़क सुरक्षा, सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी और “म्हारी सड़क ऐप” की मासिक बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं।
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि ऐप पर प्राप्त हर शिकायत का प्राथमिक स्तर पर वेरिफिकेशन कर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाए। शिकायतों का वर्गीकरण कर प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने ब्लाइंड और शार्प मोड़ चिन्हित कर वहां दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए स्थायी उपाय करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सड़क किनारे झाड़ियों की सफाई, टहनियों की ट्रिमिंग, प्रवेश एवं निकास मार्गों पर रोड मार्किंग, कैट्स आई और सुरक्षा उपकरण लगाने के आदेश भी दिए। साथ ही निर्माणाधीन क्षेत्रों में साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। डीसी ने सुरक्षित स्कूल वाहन नीति के तहत सभी स्कूल बसों की नियमित जांच और कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा, ताकि सड़क सुरक्षा को मजबूत किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें