फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लडायन में शहीद जलकरण सिंह के नाम पर स्कूल के नामकरण की मांग

विज्ञापन
20jjrp17- लड़ायन गांव में आयोजित पंचायत में मौजूद ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साल्हावास। गांव लड़ायन के पीएमश्री मॉडल स्कूल का नाम शहीद जलकरण सिंह के नाम पर करने की मांग को लेकर रविवार को ग्राम सभा आयोजित की गई। यह आयोजन खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी मातनहेल के दिशा-निर्देश पर हुआ। बैठक में शहीद परिवार के सदस्यों, सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर सियाराम व ग्रामीणों ने भाग लिया।
शहीद जलकरण के पुत्र रणधीर ने बताया कि प्रशासनिक प्रक्रिया आगे बढ़ने के बावजूद ग्राम पंचायत की सहमति का प्रस्ताव लंबे समय से लंबित है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरपंच अनीता और कई पंच बैठक से अनुपस्थित रहे। हालांकि, सरपंच प्रतिनिधि वीर सिंह ने कहा कि सरपंच बुजुर्गों के कारण एक कमरे में बैठी थीं।
विज्ञापन

परिवार कई वर्षों से डीआईजी कार्यालय, सीआरपीएफ सोनीपत और जिला उपायुक्त कार्यालय झज्जर के माध्यम से प्रयास कर रहा है। ग्राम सचिव सचिन भी बैठक में मौजूद थे लेकिन उनका रुख सकारात्मक नहीं था। परिवार का कहना है कि अनापत्ति संबंधी कार्रवाई होने के बाद ग्राम पंचायत को सहयोग करना चाहिए।
शहीद जलकरण सिंह 25 मई 2001 को जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी मुठभेड़ में देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए थे। परिवार हरियाणा सरकार की नीति के तहत उनके पैतृक गांव के राजकीय मॉडल स्कूल का नाम शहीद जलकरण सिंह के नाम पर करवाना चाहता है। यह नीति शहीदों के नाम पर विद्यालयों का नामकरण करने से संबंधित है।
विज्ञापन

वर्जन
शहीद जलकरण सिंह के नाम पर ग्राम सभा में सहमति नहीं बनी। वह पास ही कमरे के दरवाजे पर उपस्थित थीं। पंच भी मौजूद रहे। सभी आरोप निराधार है।-अनीता, सरपंच, ग्राम पंचायत लडायन


वर्जन
ग्राम सभा में शहीद जलकरण सिंह के नाम पर सहमति नहीं बनी है। सरपंच पास ही कमरे में मौजूद थीं।-सचिन, पंचायत सचिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें