फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों और दमकल कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। अखिल भारतीय किसान सभा ने प्रदेश के किसानों और दमकल कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने शुक्रवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को संबोधित ज्ञापन डीसी मोहम्मद इमरान रजा को सौंपा।
विज्ञापन

संगठन ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते मांगें नहीं मानी तो किसान सभा आंदोलन करेगी। किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष मा. बलबीर सिंह ने प्रेस बयान में दमकल कर्मचारियों की आठ और नौ अप्रैल की प्रस्तावित हड़ताल पर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि गेहूं कटाई का सीजन नजदीक है और खेतों में आगजनी की घटनाएं इस समय चरम पर होती हैं। यदि सरकार ने कर्मचारी यूनियन से वार्ता कर उनकी मांगें नहीं मानी तो दमकल सेवाओं के अभाव में किसानों की साल भर की मेहनत राख हो जाएगी।
विज्ञापन

संगठन ने फरीदाबाद अग्निकांड में जान गंवाने वाले कर्मी भवी चंद शर्मा और रणवीर सिंह को तुरंत शहीद का दर्जा देने, उनके परिवारों को 1-1 करोड़ की आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी देने की मांग की।
मा. बलबीर ने कहा मंडी गेट पर ट्रैक्टर की नंबर प्लेट स्कैन करना और फिंगरप्रिंट ओटीपी की अनिवार्यता ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या के कारण अव्यवस्था पैदा करेगी। इस जटिल पोर्टल पद्धति को हटाकर पुरानी सरल पद्धति बहाल की जाए।
जिला कमेटी ने हालिया बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान की विशेष गिरदावरी करवाने की मांग उठाई है। साथ ही, फसल बीमा में लगी वेदर स्टेशन की तकनीकी शर्त को हटाने की मांग की गई है ताकि ओलावृष्टि से हुए नुकसान का सटीक आकलन हो सके। इस अवसर पर वेदप्रकाश अलेवा, फूल सिंह श्योकंद, चंद्रभान दबलैन और सतबीर चौपड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें