ऐसे में प्री नर्सरी को आंगनबाड़ी से हटाकर प्राइमरी स्कूलों के पास देना तर्कसंगत नहीं है। प्राइमरी स्कूलों में पहले ही अध्यापकों की कमी है। प्री नर्सरी को उनके हवाले करने से अध्यापकों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा व शिक्षा की गुणवत्ता गिरेगी।
उधर, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने यूनियन को आश्वासन दिया कि आंगनबाड़ी की प्री नर्सरी की मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाएगा। शिक्षा मंत्रालय एवं विभाग तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय व विभाग की संयुक्त बैठक की जाएगी तथा इस मुद्दे का समाधान किया जाएगा। प्री नर्सरी को आंगनबाड़ी के सहयोग से ही चलाया जाएगा।