फोटो-54 : सांखोल गांव का तालाब। स्रोत पाठक
बहादुरगढ़। गांव सांखोल के प्राचीन तालाब की बदहाल स्थिति और उसमें गंदे नाले व केमिकलयुक्त पानी के भराव को लेकर ग्रामीण ने उपायुक्त झज्जर को शिकायत भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पहले भी तालाब की सफाई कराई गई थी, लेकिन यह कार्य केवल खानापूर्ति तक सीमित रहा, जिसके कारण समस्या आज भी बनी हुई है।
गांव सांखोल निवासी भगवान सिंह राठी ने डाक के माध्यम से भेजी शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले तालाब की सफाई कराई गई थी, लेकिन इसमें केवल किनारों से मिट्टी हटाकर औपचारिकता पूरी कर दी गई। तालाब में जमा झाड़ियों की सफाई और अन्य जरूरी कार्य नहीं किए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के इस प्राचीन तालाब में गंदे नाले का दूषित और केमिकलयुक्त पानी लगातार डाला जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में बीमारियां फैलने का खतरा है।