फोटो 01 बैठक को संबोधित करते जगदीश गुप्ता। स्रोत: संगठन
नारनौल। सेवा भारती की जिला स्तरीय बैठक मोहल्ला नलापुर स्थित ठाकुर जी मंदिर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विभाग अध्यक्ष जगदीश गुप्ता ने की। बैठक में संगठन के सेवा कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी योजनाओं और सेवा गतिविधियों के विस्तार पर चर्चा की गई।
जगदीश गुप्ता ने कहा कि सेवा भारती का उद्देश्य जरूरतमंद और वंचित वर्ग तक निस्वार्थ भाव से सेवा पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संगठन की ओर से सिलाई केंद्र और मेहंदी प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों के माध्यम से महिलाएं कौशल सीखकर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।