फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में भूमि संरक्षण निरीक्षक की मौत

Fri, 17 Aug 2018 11:30 PM IST
इटावा
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर पलटी कार। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 हाइवे पर थाना क्षेत्र के गांव परशूपुरा के पास तेजी से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार भूमि संरक्षण विभाग में तैनात निरीक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, एक्सप्रेस-वे पर चौबिया थाना क्षेत्र में अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार सवार चार लोग घायल हो गए। सभी को सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



 बकेवर थाना क्षेत्र के गांव बहेड़ा अड्डा के मूल निवासी व हाल पता पक्काबाग इटावा निवासी दिनेश कुमार गौतम (40) पुत्र मेवा लाल भूमि संरक्षण विभाग, औरैया में निरीक्षक के पद पर तैनात थे।  वे गुरुवार शाम बाइक से ड्यूटी करके लौट रहे थे। थोड़ी देर के लिए गांव में रुके। शाम करीब सात बजे वे बाइक से इटावा के लिए रवाना हुए। हाईवे पर गांव परशूपुरा के पास पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वे सड़क पर जा गिरे।

हेलमेट नहीं पहने होने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट आ गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर भाग जाने में सफल रहा। आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो लोगों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दिनेश को जिला अस्पताल भेजा, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके पास मिले मोबाइल अन्य कागजातों के आधार पर पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



दूसरी घटना चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक्सप्रेस वे पर हुई जहां तेजी से आ रही इनोवा कार का अचानक टायर फट गया। कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सवार चार लोग घायल हो गए। सभी को सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया है। गोरखपुर निवासी पवन कुमार, दीपक कुमार, बजरंग लाल व सहदेव व एक अन्य इनोवा कार से दिल्ली गए थे।

लौट रहे थे तभी एक्सप्रेसवे पर उनकी कार का अचानक टायर फट गया। इससे से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार में सवार सभी चार लोग घायल हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को कार से निकलवाकर सैफई पीजीआई भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें