फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमेस्टर प्रणाली के विरोध में एबीवीपी मुखर

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक स्तर पर सेमेस्टर प्रणाली लागू किए जाने के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यकर्ता भड़क गए हैं। उन्होंने हस्ताक्षर अभियान चलाकर सेमेस्टर प्रणाली का विरोध किया। समय रहते विवि द्वारा फैसले को वापस नहीं लेने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को राजकीय पीजी कॉलेज में पूर्व छात्रसंघ महासचिव इंदर ढेक के नेतृत्व में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि डीएम के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री, राज्यपाल और उच्च शिक्षा निदेशक को ज्ञापन भेजा जाएगा। हस्ताक्षर अभियान में दीपक फर्त्याल, दीपक देव, संदीप बगौली, नीरज सग्टा, रितिक कापड़ी, राहुल जोशी, रॉबिन मेहता, गुंजन चौहान, रिंकू बोहरा, नवीन चिल्कोटी, मनीषा मेहता, प्रियंका सार्की आदि शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें