मंगलवार को स्कूल सामने एक खंडहर में एक शव बरामद हुआ। खंडहर में शव मिलने की सूचना से सनसनी फैल गई। वहीं पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया। मौके पर जाकर जब पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता लगा कि वह शव सचिवालय कर्मी के बेटे का है।
रेसकोर्स निवासी सचिवालय में सेक्शन सुनील लखेड़ा के बेटे वरुण लखेड़ा (25) का शव मंगलवार को सुमन नगर क्षेत्र के एक खंडहर में मिला। वरुण दो दिनों से लापता था और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। प्रथम दृष्टया पुलिस मौत की वजह नशे की ओवरडोज मान रही है। हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम से ही स्पष्ट होगी।
नेहरू कालोनी थाना क्षेत्र के सुमन नगर में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के सामने खंडहर भवन में मंगलवार सुबह एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लघुशंका करने गए एक युवक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र के लोगों का जमावड़ा लग गया।
शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की गई, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया। दोपहर बाद रेसकोर्स सुनील लखेड़ा ने शव की शिनाख्त अपने बेटे वरुण लखेड़ा (25) के रूप में की।
सुनील लखेड़ा सचिवालय में सेक्शन अधिकारी हैं। इंस्पेक्टर राजेश शाह ने बताया कि वरुण स्मैक का आदी था। वह दो दिन से घर नहीं गया था। मौत की सही वजह पोस्टमार्टम में आएगी।