फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय पयर्टन सचिव ने किए बाबा केदार के दर्शन, पुनर्निर्माण कार्यों के बारे में ली जानकारी

Tue, 29 Aug 2017 08:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय पयर्टन सच‌िव रश्मि वर्मा ने केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने पुनर्निर्माण कार्यों के बारे में भी जानकारी मांगी। मंगलवार को प्रात: 7.30 बजे पर्यटन सचिव धाम पहुंची। यहां उप जिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान ने उनकी अगुवानी की।
विज्ञापन


इसके उपरांत वे मंदिर में पहुंची और बाबा केदार के दर्शन किए। विशेष पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने उप जिलाधिकारी और सेक्टर मजिस्ट्रेट से केदारनाथ में यात्रा व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

उन्होंने कुछ यात्रियों से भी प्रशासन और विभाग की व्यवस्था के बारे में पूछा और फिर केदारनाथ धाम में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों के बारे में प्रशासनिक अधिकारियों और निम से जानकारी ली। इससे पूर्व केदारनाथ तीर्थ पुरोहित समाज ने पर्यटन सचिव का भव्य स्वागत किया और अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा, जिसमें धाम की सफाई, सरस्वती और मंदाकिनी नदी किनारे सुरक्षा दीवार, आपदा में दबे कुंडों को पुन: जीवत करने की मांग की गई।
विज्ञापन


इस मौके पर केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला, कुबेर नाथ पोस्ती, जीएमवीएन के क्षेत्रीय प्रबंधक एमपीएस नेगी, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, देवेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें