फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर पड़ा मिला किसान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बसरेहर के बमनपुरा गांव में शुक्रवार सुबह खेत में एक किसान का शव पड़ा मिला। किसान के मुंह से झाग निकल रहा था। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि किसी जहरीले पदार्थ से किसान की मौत हुई है।
विज्ञापन


ऋतिक ने बताया कि गुरुवार रात मां ओमवती शादी समारोह में खाना बनाने के लिए गईं थी। पिता सर्वेश कुमार (47) खाना खाकर खेत पर चले गए थे। शुक्रवार सुबह मां ओमवती खेत पर गईं तो पिता सर्वेश जमीन पर बेहोशी की हालत में पड़े थे। उनके मुंह से झाग निकल रहा था।
मां की जानकारी पर हम लोग पहुंचकर उन्हें जिला अस्पताल पहुंच गए। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के सर्वेश कुमार की मौत का कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें