फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जू-जित्सु स्पर्धा में बेटियों ने दो स्वर्ण व दो रजत पदक जीते

विज्ञापन
-फोटो 89 : विजेता खिलाड़ी कोच के साथ। स्रोत कोच
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गाजियाबाद में 29 से 31 मई तक आयोजित नॉर्थ जोन जू-जित्सु चैंपियनशिप में बहादुरगढ़ के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम स्थित सरकारी जूडो सेंटर के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण और दो रजत पदक जीते।
विज्ञापन


कोच पूनम चोपड़ा और टीम मैनेजर मनीषा गौतम ने बताया कि स्कॉलर्स ग्लोबल स्कूल की रिया गौतम ने अंडर-11 वर्ग के 28 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। विजया सीनियर सेकेंडरी स्कूल की माही ने 23 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया।

एसआर सेंचुरी पब्लिक स्कूल की मधु ने 31 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। वहीं, शहीद शेर सिंह राजकीय उच्च विद्यालय, बालौर की कीर्ति ने अंडर-12 वर्ग के 44 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोच पूनम चोपड़ा ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की नियमित मेहनत और अनुशासन का परिणाम है।

प्रतियोगिता से लौटने पर डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में खिलाड़ियों, कोच और टीम मैनेजर का खेल प्रेमियों तथा अभिभावकों ने स्वागत किया।



-फोटो 89 :
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें