फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर क्षेत्र में प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं बेटियां

विज्ञापन
23jjrp15- झज्जर। निशा, एनसीसी कैडेट्स
विज्ञापन
झज्जर। जिले की बेटियां वर्तमान में पढ़ाई के साथ खेल, सामाजिक कार्यों आदि भाग लेकर आगे बढ़ रही है। हर क्षेत्र में प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। एनएसएस व एनसीसी की तरफ से आयोजित कैंपों में भी भाग लेकर बेटियां नाम रोशन कर रही है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ निवासी तनिष्का शर्मा ने सीजन क्रिकेट खेल में शानदार प्रदर्शन किया। वहीं अकेहड़ी मदनपुर निवासी निशा ने सेना की तरफ से आयोजित एनएसीसी कैंपों में भाग लिया। बहादुरगढ़ निवासी हर्षिका ने नेहरू युवा केंद्र की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इसके अलावा शहर झज्जर निवासी सिमरन सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग ले रही है।

गांव अकेहड़ी मदनपुर की निशा का कहना है कि शुरू से ही आर्मी और पुलिस में भर्ती होने का सपना है। तीन वर्षों से नेहरू कॉलेज में एनसीसी से जुड़ी हूं। अब तक करीबन 10 कैंपों में भाग लिया है। थल सैनिक कैंप में भी भाग ले चुकी हूं। दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय थल सैनिक कैंप में फायरिंग में रजत पदक मिला। वहीं निशा की फायरिंग शुरुआत से ही बहुत अच्छी है।
विज्ञापन


वहीं बहादुरगढ़ निवासी तनिष्का शर्मा ने क्रिकेट के खेल में अपनी पहचान बनाई है। इस सीजन में तनिष्का शर्मा बीसीसीआई की तरफ से आयोजित अंडर-19 प्रतियोगिताओं में हरियाणा टीम की कप्तान रहीं। तनिष्का शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया है। तनिष्का ने महिला अंडर-19 एकदिवसीय प्रतियोगिता में पांच मैचों की पांच पारियों में 324 रन बनाए, जिसमें उच्चतम स्कोर 181 रन रहा।

हर्षिका बहादुरगढ़ की रहने वाली हैं। हर्षिका स्कॉलर ग्लोबल स्कूल में एनएसएस की छात्रा है। एनएसएस की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में हर्षिका ने विकसित भारत यूथ लीडरशिप डायलॉग हरियाणा में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके बाद हर्षिका का भारत मंडपम के लिए हरियाणा की टीम में चयन हुआ। वहीं, बाद में हर्षिका ने प्रगति मैदान दिल्ली में आयोजित भारत मंडपम में भाग लिया और अपने विचार रखें। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
शहर झज्जर निवासी सिमरन दो वर्षों से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं। सर्वभद्रा ग्रुप से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भाग ले रही हैं। 10 से 15 कार्यक्रमों का हिस्सा बन चुकी हैं। सिमरन ने पेड़ लगाओ अभियान, जागरूकता अभियान, सर्दी राहत अभियान, चाइनीज मांझा जागरूकता अभियान के अलावा अन्य कार्यक्रमों में भाग लिया है।

23jjrp15- झज्जर। निशा, एनसीसी कैडेट्स

23jjrp15- झज्जर। निशा, एनसीसी कैडेट्स

23jjrp15- झज्जर। निशा, एनसीसी कैडेट्स

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें