फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगों ने डॉक्टर सहित दो के खातों से 4.20 लाख रुपये, बैंक प्रबंधक पर भी शक

Fri, 25 Aug 2017 08:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
लखनऊ मेें साइबर ठगों ने झांसा देकर डॉक्टर समेत दो के खातों से 4.20 लाख रुपये उड़ा दिए। मैसेज आने पर पीड़ित ने बैंक प्रबंधक पर लापरवाही व जालसाजों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जालसाजों की तलाश कर रही हैै।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अरुण कुमार मिश्रा के मुताबिक, जानकीपुरम के बहार सहारा स्टेट कॉलोनी निवासी डॉक्टर विनय कुमार गुप्ता का नरही स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में बचत खाता है। इसमें बैंक द्वारा डेबिट कार्ड जारी किया गया था। 18 अगस्त की रात जालसाजों ने छह बार में उनके खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए।

जबकि डेबिट कार्ड उनके पास था। 21 अगस्त की सुबह पीड़ित ने बैंक जाकर घटना की शिकायत मैनेजर से की तो उसे थाने का रास्ता दिखा दिया गया। पीड़ित ने बैंक प्रबंधक पर अज्ञात जालसाजों से मिलीभगत कर रुपये उड़ाने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

गोपनीय जानकारी पूछ निकाले रुपये

डमी - फोटो : demo pic
वहीं, पीजीआई के कल्ली पश्चिम निवासी नैमुननिशा का महाराष्ट्रा बैंक की शाखा में बचत खाता है। 17 अगस्त को उनके मोबाइल कॉल आई। कॉलर ने खुद को बैंक का अधिकारी बताते हुए एटीएम कार्ड बंद होने की बात कही। इसे चालू करने के लिए कार्ड नंबर व ओटीपी नंबर मांगा।

झांसे में आई महिला ने जालसाज को गोपनीय जानकारियां बता दीं। इसकेे बाद उनके खाते से कई बार में 3.70 लाख रुपये निकाल लिए गए। मैसेज आने पर उन्होंने घटना की जानकारी बैंक कर्मचारियों को दी। इसके बाद बैंक कर्मियों ने आईएमपीएस के माध्यम से बिहार निवासी भीम प्रकाश के एसबीआई व पीएनबी की शाखा में रकम ट्रांसफर होने की बात कही। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें