फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ते प्रदूषण के बीच खेतों में जलाए जा रहे अवशेष

विज्ञापन
फोटो नंबर 72: खेतों के अवशेष में आग लगाने से आसमान में उड़ रहा धुआं। (संवाद)
विज्ञापन
बादली। बढ़ते प्रदूषण के बावजूद खेतों में फसल अवशेष जलाने की घटनाएं थम नहीं रही हैं। शनिवार को माजरी और गुभाना गांव में कई जगह किसानों ने खेतों में आग लगाकर पराली और अन्य फसल अवशेष जलाए। इससे आसपास के क्षेत्र में धुआं फैल गया। लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई, वहीं सड़कों पर दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दोपहर के समय कई खेतों में एक साथ आग लगने से पूरे क्षेत्र में धुआं छा गया। आसमान में भी धुएं की मोटी परत दिखाई दी।
कृषि अधिकारी सुनील कौशिक ने बताया कि फसल अवशेष जलाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। इस पर रोक लगाने के लिए क्षेत्र में निगरानी की जा रही है और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि अवशेष जलाने वाले किसानों के खिलाफ जुर्माने सहित नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


फोटो नंबर 72: खेतों के अवशेष में आग लगाने से आसमान में उड़ रहा धुआं। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें