फोटो-59: बहादुरगढ़ बाईपास के नया गांव के पास बने फ्लाईओवर में आई दरारें। स्रोत स्वयं
बहादुरगढ़। शहर के नया गांव बाईपास रोड पर बना फ्लाईओवर में दरारें पड़ने लगी हैं। बहादुरगढ़ निवासी गिरिराज शर्मा और धर्मवीर सैनी ने इसकी जांच करने की मांग की है।
धर्मवीर सैनी ने बताया कि फ्लाईओवर कई जगह दरारें आ गई हैं। उन्होंने वहां की तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी और मामले की जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि एक साथ कई भारी वाहन फ्लाईओवर से गुजरते हैं, तो बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि किसी भी अनहोनी से पहले इसकी तकनीकी जांच कर उचित मरम्मत करवाई जाए।