जींद। फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट (पॉक्सो) की शिफा की अदालत ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर घर से ले जाने और यौन उत्पीड़न करने के दोषी सुनील को 20 वर्ष की सजा सुनाई है। अदालत ने उस पर 1.20 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
अभियोजन पक्ष के अनुसार वर्ष 2025 में एक व्यक्ति ने एफआईआर में बताया था कि सुनील उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ घर से ले गया है। सदर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर नाबालिग को बरामद कर लिया था। नाबालिग के बयान और मेडिकल जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया था। जांच पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चालान तैयार कर अदालत में पेश किया। तभी से यह मामला अदालत में विचाराधीन था।