फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल चलने, सार्वजनिक परिवहन अपनाने और नशे से दूर रहने का दिया संदेश

विज्ञापन
20jjrp04- बेरी में यात्रियों व कर्मचारियों को संबो​धित करते यातायात प्रबंधक दीपक खत्री। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेरी। हरियाणा राज्य परिवहन झज्जर ने 'सेवा संकल्प अभियान-स्वस्थ कदम यात्रा' का आयोजन किया है। इस अभियान का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, तंदुरुस्ती और स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यह सार्वजनिक परिवहन के उपयोग, ईंधन एवं विदेशी मुद्रा की बचत और नशे से बचाव पर केंद्रित है।
परिवहन विभाग झज्जर के यातायात प्रबंधक दीपक खत्री ने इस यात्रा का नेतृत्व किया। यात्रा रविवार को सुबह 7:30 बजे गांगटान से शुरू हुई। यह डीघल और गोच्छी होते हुए बेरी पहुंची। बेरी बस स्टैंड पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा का समापन धौड़ गांव में हुआ। अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज को नशामुक्त बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात प्रबंधक दीपक खत्री ने बेरी बस स्टैंड पर यात्रियों और कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया और अधिक पैदल चलने पर जोर दिया। खत्री ने कहा कि युवाओं और ग्रामीणों की भागीदारी से स्वस्थ जीवन का संदेश गांव-गांव तक पहुंचेगा। यात्रा लोगों को नियमित व्यायाम, सार्वजनिक परिवहन अपनाने, पर्यावरण संरक्षण और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेगी। इसे स्वस्थ समाज और समृद्ध हरियाणा की दिशा में एक सामूहिक प्रयास बताया गया। इस मौके पर सोमबीर अहलावत, एसएस सुभाष, स्टैंड प्रभारी मुकंद्र, रविंद्र और सेवानिवृत्त कर्मचारी सुरेंद्र कादयान उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें