फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: टीन शेड के दो कमरों में चल रहा पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय

Sun, 20 Sep 2026 05:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय टीन शेड के दो कमरों में संचालित हो रहा है। परिसर में कई पुराने भवन जर्जर हालत में हैं जिससे हादसों का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

अपर बाजार स्थित हनुमान मंदिर के पास पुलिस उपाधीक्षक, एलआईयू और स्पेशल ब्रांच के कार्यालय हैं। पुलिस उपाधीक्षक और एलआईयू के दफ्तर टीन शेड में चल रहे हैं। स्पेशल ब्रांच एक आवासीय भवन से संचालित होती है। परिसर में पर्याप्त जगह होने के बावजूद दो से अधिक भवन खराब स्थिति में हैं। इनके खिड़की-दरवाजे टूट चुके हैं और दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। लोगों के अनुसार यह टीन शेड वर्ष 1962 में पुलिस थाना स्थापित करने के लिए बना था। बाद में थाना स्थानांतरित होकर कोतवाली में बदल गया। इसके बाद पुराने टीन शेड में पुलिस उपाधीक्षक, एलआईयू और स्पेशल ब्रांच के कार्यालय स्थापित हुए। वरिष्ठ अधिवक्ता भुवन नौटियाल ने बताया कि लोग छह दशक से इसके पुनर्निर्माण की मांग कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने कहा कि जीर्णोद्धार के लिए उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव भेजा गया है और वित्तीय स्वीकृति मिलने पर ही निर्माण कार्य शुरू होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें