झज्जर। बार एसोसिएशन झज्जर के चुनाव को लेकर इस बार चार अधिवक्ता चुनावी मैदान में मौजूद है। इसमें अधिवक्ता अमर सिंह राज्यान, अधिवक्ता कृष्ण गुलिया, अधिवक्ता मोहित शर्मा और अधिवक्ता ऋषि अहलावत शामिल है।
इसके अलावा बार एसोसिएशन झज्जर के चुनाव को लेकर चुनाव अधिकारियों की तरफ से आगामी प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। आगामी 11 सितंबर को बार एसोसिएशन झज्जर को चुनाव कराया जाएगा। इसको लेकर अधिवक्ताओं की तरफ से एनओसी लेने और देने की प्रक्रिया भी चल रही है। जल्द ही चुनाव अधिकारियों की तरफ से बार एसोसिएशन झज्जर के चुनाव में इस्तेमाल होने वाली वोटर लिस्ट की सूची जारी की जाएगी।
वर्जन
वह बार एसोसिएशन का पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव जीतने के बाद उनकी पहली प्राथमिकता बेरी तहसील में सुधार करने को लेकर हैं। इसके अलावा पार्किंग की व्यवस्था में सुधार किया जाएगा और सभी अधिवक्ताओं के साथ मिलकर काम किया जाएगा।
अधिवक्ता अमर सिंह राज्यान, सचिव पद के उम्मीदवार
वह बार एसोसिएशन का पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव जीतने के बाद बिजली की समस्या का समाधान करने के लिए सोलर पैनल लगाए जाएंगे। पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त करेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे बार कॉम्पलेक्स में लगाने का काम करेंगे। अधिवक्ताओं के लिए चैंबरों की व्यवस्था की जाएगी। परीक्षा की तैयारी करने वाले अधिवक्ताओं को मार्गदर्शन दिलवाया जाएगा।
अधिवक्ता कृष्ण गुलिया, सचिव पद के उम्मीदवार
वह बार एसोसिएशन का पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। कई बार किताबें खरीदने में दिक्कतें आती है। इसलिए चुनाव जीतने के बाद ई-लाइब्रेरी व सर्च इंजन पर जोर दिया जाएगा, जिससे युवा अधिवक्ताओं को फायदा मिलेगी। सभी अधिवक्ताओं के साथ मिलकर काम किया जाएगा। पार्किंग की व्यवस्था में सुधार करने को लेकर काम किया जाएगा।
अधिवक्ता मोहित शर्मा, सचिव पद के उम्मीदवार
वह बार एसोसिएशन का तीसरी बार सचिव पद पर चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले उनको दोनों बार हार का सामना करना पड़ा था। चुनाव जीतने के बाद सभी अधिवक्ताओंं के साथ मिलकर काम करेंगे। जो भी समस्याएं होगी उनका समाधान किया जाएगा।
अधिवक्ता ऋषि अहलावत, सचिव पद के उम्मीदवार
07jjrp11- झज्जर। अधिवक्ता अमर सिंह राज्यान, सचिव पद के उम्मीदवार
07jjrp11- झज्जर। अधिवक्ता अमर सिंह राज्यान, सचिव पद के उम्मीदवार
07jjrp11- झज्जर। अधिवक्ता अमर सिंह राज्यान, सचिव पद के उम्मीदवार