फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल दिवस पर कांग्रेस सेवादल ने बांटी शिक्षण सामग्री

विज्ञापन
14jjrp02- बस्ती में जरूरतमंदों को सामान वितरित करते कांग्रेस सेवादल के सदस्य। स्रोत : सेवादल
विज्ञापन
झज्जर। कांग्रेस सेवादल की ओर से शनिवार को बस्ती में बाल दिवस मनाया गया। इस दौरान देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद करते हुए बच्चों को कॉपी, पेंसिल, रबर, पेन और मिठाइयां वितरित की गईं। कार्यक्रम के बाद चौपाल लगाकर बस्ती के लोगों की समस्याएं भी सुनी गईं।
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि नेहरू का मानना था कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और खुशहाली से ही देश की प्रगति तय होगी। सेवादल अध्यक्ष रमेश जाखड़ ने कहा कि बस्ती के लोगों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा। सेवादल सदस्यों ने इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन से मिलने और ठोस कदम उठाने का निर्णय लिया।
चौपाल में अभिभावकों ने कहा कि चुनाव के समय ही जनप्रतिनिधि उनकी सुध लेते हैं। इसके बाद उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जाता। उन्होंने राशन, साफ पानी, सफाई और शिक्षा से जुड़ी परेशानियां उठाईं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राजबीर राहड़, मुकेश शर्मा, कैप्टन सतबीर बड़क, राजबीर दहिया, रमेश डावला, मदनलाल भाट, शीला देवी, हिमांशी, लोगेश राहड़, तनवी, राय सिंह और रामबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें