आनंद शर्मा ने कहा कि संसद में केंद्र सरकार से कर्जा लेने वालों की सूची मांगी गई लेकिन यह सूची नहीं दी गई। एक लाख करोड़ लूटकर विदेश भागने वाले किसके दोस्त, मोदी को इसका जवाब भी देना चाहिए। नीरव मोदी जैसे लोग आज भी विदेशों में घूम रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झूठ बोलने की आदत है। वह कभी भी शालीनता से बात नहीं करते। उन्हें बिलकुल भी तहजीब नहीं है। इतिहास के तथ्यों को हमेशा ही गलत बताते हैं। देश की सीमाओं पर लगातार हमले हो रहे हैं।
मोदी विदेशों की सैर में मस्त हैं। सितंबर 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक हुआ। 25 दिसंबर, 2015 में जब मोदी लाहौर उतरे तो उसके कुछ दिन बाद पठानकोट में हमला हो गया। उन्हें पाकिस्तान की सेना ने सलामी नहीं दी। प्रधानमंत्री की बेइज्जती होना, देश का अपमान है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि कांग्रेस के नेता सत्ता से बाहर होने से हताशा में हैं। इसलिए यह नेता भाजपा सरकार के चार महीने के कार्यकाल पर टिप्पणी कर रहे हैं।
परमार ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को प्रदेश में कानून व्यवस्था पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार नहीं है। राजधानी शिमला में युग की निर्मम हत्या और गुड़िया के साथ हुए अमानवीय कृत्य से पूरा प्रदेश शर्मसार हुआ है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को इस प्रकार के आधारहीन बयान देने से पहले यह ज्ञात होना चाहिए कि उनके कार्यकाल में एक अबोध बालक व एक स्कूल की छात्रा भी सुरक्षित नहीं थी।
गुड़िया हत्याकांड में दोषियों को पकड़ना तो दूर सरकार व पुलिस दोषियों को बचाने में लगी थी जिसका परिणाम यह हुआ कि गुड़िया हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए गठित विशेष जांच टीम के सभी नौ अधिकारी व कर्मचारी एक निर्दोष व्यक्ति की हत्या के आरोप में सलाखों के पीछे हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को पुन: पटरी पर लाना और लोगों का पुलिस व प्रशासन में विश्वास वापस लाना था।