फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी को लेकर ग्राहक और व्यापारियों में असमंजस की स्थिति

Sat, 01 Jul 2017 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसटी को लेकर पहले दिन बागेश्वर बाजार में कोई बड़ा परिवर्तन नजर आया। सभी दुकानों में पुराने रेटों में ही सामान की बिक्री हुई। अधिकांश व्यापारियों और ग्राहकों में असमंजस की स्थिति बनी रही। कई ग्राहक भी व्यापारियों से जीएसटी के बारे में पूछते रहे। व्यापारियों का कहना है कि नई रेट लिस्ट मिलने के बाद ही जीएसटी का पता चलेगा। 
विज्ञापन


व्यवसायी आलोक साह गंगोला ने बताया कि अभी उनके पास नया सामान नहीं है। पुरानी रेट लिस्ट है। उसी आधार पर बिक्री हो रही है। नेट से अपडेट किया है। एक दो दिन के भीतर लिस्ट मिलने पर स्थिति स्पष्ट होगी। उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू होने से आने वाले समय में आपूर्ति प्रभावित होगी और मार्केट धीमा रहेगा।

व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी ने कहा कि जीएसटी लागू होने से कई थोक कोरोबारियों ने माल देने से इनकार कर दिया है। अभी पुराना स्टॉक है। जीएसटी लागू होने के बाद ग्राहकों को ही फायदा होना है। हेम कांडपाल ने बताया कि अभी पूरे बाजार में पुराने रेट का सामान मौजूद है। उसी प्रिंटेड या निर्धारित मूल्य के आधार पर ही सामान की बिक्री हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें