फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंच की फर्जी हस्ताक्षर से प्रस्ताव पारित कराने, सरकारी धन के दुरुपयोग की भी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। लोहट गांव के पंच विजय कुमार ने सरपंच जयकरण पर उनके फर्जी हस्ताक्षर कर ग्राम पंचायत के प्रस्ताव पारित कराने और सरकारी धन का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। पंच ने मामले की शिकायत जिला उपायुक्त से की थी। शिकायत के बाद मंगलवार को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) सुमित बेनीवाल ने दोनों पक्षों को कार्यालय में बुलाकर उनके बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

पंच विजय कुमार ने शिकायत में बताया कि उनकी जानकारी और मौजूदगी के बिना ग्राम सभा की बैठक में प्रस्ताव पारित किए गए और उन पर उनके हस्ताक्षर कर दिए गए। उनका कहना है कि उन्होंने आरटीआई के माध्यम से ग्राम पंचायत के प्रस्तावों और हस्ताक्षरों से संबंधित जानकारी मांगी थी। आरटीआई के तहत मिले दस्तावेजों में उनके हस्ताक्षर दर्ज मिले, जबकि वह संबंधित ग्राम सभा की बैठक में शामिल ही नहीं हुए थे। पंच के अनुसार फर्जी हस्ताक्षरों के आधार पर ऐसे प्रस्ताव पारित किए जा रहे हैं, जिनमें सरकारी धन के इस्तेमाल का प्रावधान है। उन्होंने आशंका जताई कि पंचायत के पैसे का गलत तरीके से उपयोग किया जा सकता है। पंच ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वही दूसरी ओर सरपंच जयकारण का कहना है कि पंच विजय ने प्रस्ताव पर स्बयं हस्ताक्षर किए हैं लेकिन अब वह गलत आरोप लगाकर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का प्रयास कर रहा है।

दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पंचायत से संबंधित रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेज मंगवाए गए हैं। दस्तावेजों की जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी। जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें