फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनभागीदारी के साथ आयोजित प्रदर्शनी से रूबरू हो रहे नागरिक

विज्ञापन
19jjrp09- लघु सचिवालय परिसर में केन्द्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल - फोटो : Archive
विज्ञापन
झज्जर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लघु सचिवालय परिसर स्थित अंत्योदय सरल केंद्र में आयोजित प्रदर्शनी आमजन के लिए विकासात्मक उपलब्धियों का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। इस प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा केंद्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं, विकास कार्यों, नवाचारों एवं उपलब्धियों को आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया गया है। सरकारी कार्यों के लिए लघु सचिवालय पहुंचने वाले नागरिकों, विद्यार्थियों, महिलाओं, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन


डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और पात्र लाभार्थियों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि योजनाओं की सही एवं समय पर जानकारी मिलने से लोग अपने जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

प्रदर्शनी में शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, स्वरोजगार, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक सुरक्षा तथा कृषि से जुड़ी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई है। अधिकारियों ने आगंतुकों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें