फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिपसेट की कमी से मोबाइल फोन 60 प्रतिशत तक महंगे, बिक्री घटी

विज्ञापन
-फोटो 81 : दिल्ली-रोहतक रोड पर मोबाइल की दुकान में खाली बैठे दुकानदार। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। चिपसेट और इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स की कमी का असर अब शहर के बाजारों में दिखाई देने लगा है। मोबाइल फोन से लेकर टीवी, एसी, वाशिंग मशीन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में मोबाइल फोन की कीमतों में 50 से 60 प्रतिशत तक इजाफा हुआ है जिससे बिक्री भी प्रभावित हुई है।
मोबाइल विक्रेता रमनप्रीत ने बताया कि पहले करीब 10 हजार रुपये में मिलने वाला स्मार्टफोन अब 15 से 16 हजार रुपये तक पहुंच गया है। वहीं कई लोकप्रिय कंपनियों के मॉडल बाजार में आसानी से उपलब्ध भी नहीं हो रहे हैं।
इसके अलावा पेन ड्राइव, मेमोरी कार्ड और कुछ मोबाइल एक्सेसरीज की सप्लाई कम होने से ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। मोबाइल विक्रेता मनीष सहगल का कहना है कि चिपसेट की कमी के कारण कंपनियां सीमित संख्या में ही उत्पाद भेज रही हैं।
विज्ञापन

इसका सीधा असर कीमतों पर पड़ा है। प्रीमियम मोबाइल फोन भी महंगे हो गए हैं। आईफोन के कुछ मॉडल करीब पांच हजार रुपये तक महंगे हो चुके हैं। इसी तरह मध्यम श्रेणी के स्मार्ट फोन की कीमतों में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
मोबाइल बाजार में करीब 30 प्रतिशत तक बिक्री घटी है। ग्राहक अब कम बजट वाले फोन की तलाश कर रहे हैं या पुराने फोन से ही काम चला रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक बाजार से जुड़े कारोबारी गौरव गर्ग ने बताया कि टीवी और एयर कंडीशनर के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है।
गर्मी के मौसम में एसी की मांग बढ़ने के बावजूद कंपनियों ने कीमतें बढ़ा दी हैं। वाशिंग मशीन की कीमतों में भी 10 से 20 प्रतिशत तक इजाफा हुआ है। उनके मुताबिक महंगाई और लगातार बढ़ते दामों का असर बिक्री पर भी पड़ा है।

-फोटो 81 : दिल्ली-रोहतक रोड पर मोबाइल की दुकान में खाली बैठे दुकानदार। संवाद

-फोटो 81 : दिल्ली-रोहतक रोड पर मोबाइल की दुकान में खाली बैठे दुकानदार। संवाद

-फोटो 81 : दिल्ली-रोहतक रोड पर मोबाइल की दुकान में खाली बैठे दुकानदार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें