फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने एपीसीपीएल के योगदान के लिए किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साल्हावास। सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने में उल्लेखनीय योगदान के लिए झाड़ली स्थित एपीसीपीएल पावर प्लांट को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सम्मानित किया। यह सम्मान स्वास्थ्य मंत्री आरती राव की उपस्थिति में प्रदान किया गया।
वित्तीय वर्ष 2025-26 में कंपनी ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत सिविल अस्पताल, झज्जर को लेप्रोस्कोपिक सर्जरी सेट, पोर्टेबल डिजिटल रेडियोग्राफी सिस्टम, डिफिब्रिलेटर सहित आधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराए। इन उपकरणों से अस्पताल की जांच और शल्य चिकित्सा सेवाएं बेहतर हुई हैं तथा मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल रहा है।
विज्ञापन

कंपनी ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना उसकी प्राथमिकता है। यह सम्मान जनहित और सामाजिक विकास के प्रति एपीसीपीएल की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
विज्ञापन

समारोह में कंपनी की ओर से मुख्य वित्त अधिकारी अरुण कुमार, महाप्रबंधक (अनुरक्षण) अतुल कुमार अग्रवाल तथा उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) राकेश बिष्ट ने सम्मान ग्रहण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें