फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभात फेरी के दौरान खड़खड़ी में गूंजे राधा रानी का जयघोष

विज्ञापन
फोटो नंबर-11मोहल्ला खड़खड़ी में प्रभात फेरी निकालती महिलाएं। स्रोत-संस्था
विज्ञापन
नारनौल। शहर की धार्मिक संस्था श्री राधा रानी प्रभात फेरी ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार सुबह प्रभात फेरी श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ निकाली गई। प्रभात फेरी का शुभारंभ मुख्य यजमान ईश्वर बंसल पुत्र हेमराज बंसल के निवास मोहल्ला खड़खड़ी हुआ। सर्वप्रथम यजमान बंसल परिवार को ठाकुरजी की विधिवत पूजा-अर्चना करवाई गई।
विज्ञापन

प्रभात फेरी शहर के विभिन्न मार्गों से होकर निकली, जिसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा एवं बच्चों ने भाग लिया। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि प्रभात फेरी का उद्देश्य समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों का प्रचार-प्रसार करना तथा युवाओं को भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं से जोड़ना है। अंत में आरती के उपरांत सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें