फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलता मौसम कर रहा बीमार, अस्पताल में लगी मरीजों की कतार

विज्ञापन
-फोटो 60 : नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे मरीजों की लगी लाइन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। सुबह-शाम हल्की ठंडक और दोपहर में तेज धूप के चलते लोग वायरल बुखार, खांसी और जुकाम की चपेट में आ रहे हैं। नागरिक अस्पताल के मेडिसिन और बाल रोग विभाग समेत विभिन्न ओपीडी में रोजाना 30 से 40 मरीज वायरल के लक्षणों के साथ उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें बच्चे भी शामिल हैं।
मरीजों को बुखार, सिरदर्द, चक्कर, उल्टी और कमजोरी की शिकायत हो रही है। डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड की आशंका के चलते लोग जांच भी करवा रहे हैं। अस्पताल में डॉक्टरों की ओपीडी और लैब के बाहर मरीजों की कतारें लग रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. सुखपाल ने बताया कि इन दिनों वायरल के मरीज बढ़ रहे हैं और बच्चे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों को बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने और संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाए रखने की सलाह दी।
-फोटो 60 : नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे मरीजों की लगी लाइन। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें