फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम में बदलाव से बढ़े वायरल के मरीज, अस्पताल में रोज पहुंच रहे 30 से 40 मरीज

विज्ञापन
-फोटो 83 : नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे मरीजों की लगी लाइन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच वायरल बुखार, खांसी और जुकाम के मरीज बढ़ने लगे हैं। नागरिक अस्पताल में अब रोजाना 30 से 40 मरीज वायरल के लक्षणों के साथ उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। पांच दिन पहले हुई बारिश से पहले बुखार के 10 से 12 मरीज ही आ रहे थे। बच्चों में भी वायरल के लक्षण मिल रहे हैं।
सुबह-शाम हल्की ठंडक और दोपहर में तेज धूप के कारण लोग सिरदर्द, चक्कर, उल्टी और कमजोरी की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। नागरिक अस्पताल के अलावा निजी क्लीनिकों में भी मरीजों की संख्या बढ़ी है। मलेरिया, डेंगू और टाइफाइड की आशंका के चलते लोग जांच करा रहे हैं। अस्पताल की लैब और ओपीडी के बाहर मरीजों की कतारें लग रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. सुखपाल ने बताया कि इन दिनों वायरल के मरीज अधिक आ रहे हैं और बच्चे भी इसकी चपेट में हैं। उन्होंने अभिभावकों को बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। वायरल के लक्षण होने पर दूसरों से उचित दूरी बनाए रखें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से परामर्श लें।



-फोटो 83 : नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे मरीजों की लगी लाइन। संवाद



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें