फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रमुखी चौटाला बोली, मर्जी की मालिक हूं

Fri, 20 Sep 2013 02:53 AM IST
अमर उजाला,चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने रोमांटिक और बिंदास अंदाज से सबको दीवाना बनाने वाली चंद्रमुखी चौटाला अब नए अंदाज में दिखेंगी। सब टीवी के धारावाहिक एफआईआर में चंद्रमुखी चौटाला का किरदार निभाने वाली कविता कौशिक और उनकी टीम वीरवार को चंडीगढ़ में थीं। उनके साथ संदीप आनंद और गोपी भल्ला भी थे।
विज्ञापन


होटल ताज में आयोजित प्रेसवार्ता में कविता कौशिक ने कहा कि सलमान खान की दबंग और अजय देवगन की सिंघम से पहले सब टीवी ने वर्दी को नई पहचान दी। यह पहचान ग्लैमरस है। उन्होंने कहा कि यह ऐसा कैरेक्टर है जो कि अब उनके रोम रोम में बस गया है।

सजा ने सिखा दी एक्टिंग
कविता कौशिक ने कहा कि उन्होंने एक्टिंग की कोई क्लास नहीं ज्वाइन की। बचपन से नकल करने की आदत थी। स्कूल में कभी टीचर की नकल करतीं तो कभी प्रिंसिपल की। पकड़ी जाती तो सजा मिलती। कौशिक ने बताया कि चंद्रमुखी के किरदार मेें ज्यादा एनर्जी लगती है।
विज्ञापन


उसकी बॉडी लैंग्वेज अलग है। रीयल लाइफ में मेरी अंग्रेजी स्ट्रोंग है जबकि चंद्रमुखी टूटी-फूटी अंग्रेजी बोलती है। चंद्रमुखी से केवल उसका एटिट्यूड ही मिलता है।

‘मैं भी उसकी तरह मर्जी की मालिक हूं। मुझसे जबरदस्ती कोई काम नहीं करवाया जा सकता। इसके अलावा न तो मैं उसकी तरह रफ-टफ हूं और न ही उसके जैसा मेरा एक्सेंट है।

मैं एक आम लड़की हूं, जिसे सजना संवरना और शॉपिंग करना पसंद है।’ कविता कौशिक ने कहा कि अब तक टीवी के कलाकार फिल्मों को कापी करते थे। अब चंद्रमुखी चौटाला को फिल्मों में कापी किया जाना यह गर्व की बात है।

शादी भी अचानक होगी
कविता कौशिक ने कहा कि उनकी जिंदगी में सबकुछ अचानक होता है। शादी भी अचानक ही होगी। उसे एक गंदी आदत है कि वे वादा करके भूल जाती हैं। इसलिए अभी वे यह नहीं कह सकतीं कि लव मैरिज होगी करेंगी या अरेंज।

पापा का सपना पूरा किया
कविता कौशिक ने कहा कि पापा सीआरपीएफ में थे। वे उसे खाकी वर्दी में देखना चाहते थे। जब उनका सब टीवी के धारावाहिक एफआईआर में सेलेक्शन हुआ तो बहुत खुशी हुई कि पापा उसे वर्दी में देख सकेंगे।

ओ गोपी इधर आना
गोपी भल्ला का कहना है कि उसे तो पत्नी भी गोपी कहकर बुलाती है। नाभा के रहने वाले गोपी भल्ला एफआईआर में गोपी का किरदार निभा रहे हैं। भल्ला ने बताया कि एफआईआर के एक हजार एपिसोड होना बड़ी खुशी की बात है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें