बहादुरगढ़। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बुधवार को बहादुरगढ़ में तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर के समय गर्म हवाएं चलने से स्थिति और भी कष्टदायक रही।
मौसम विभाग के अनुसार 4 और 5 जून को बारिश की संभावना है, जिससे मौसम सुहावना हो सकता है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक गति से आंधी चलने की भी संभावना जताई गई है। हवा में नमी का स्तर 33 से 87 प्रतिशत तक रहा।
विभाग ने बताया कि 6 जून को मौसम आंशिक रूप से साफ रहेगा, जबकि 7 और 8 जून से तापमान फिर बढ़कर 41 डिग्री तक पहुंच सकता है।