फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UCL: चंपावत विक्टोरियन और अल्मोड़ा स्टार्स विजयी

Sat, 19 Mar 2016 07:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
उत्तराखंड क्रिकेट लीग - फोटो : file photo
विज्ञापन
देहरा कंबाइड एकेडमी की ओर से आयोजित उत्तराखंड क्रिकेट लीग 2016 में शनिवार को चंपावत विक्टोरियन और अल्मोड़ा स्टार्स ने अपने-अपने मुकाबले जीते। चंपावत विक्टोरियन ने पौड़ी पैंथर्स और अल्मोड़ा स्टार्स ने हरिद्वार हाई बर्ड को हराकर अपने अंकों में बढ़ोतरी की।
विज्ञापन


शनिवार को रेंजर्स ग्राउंड में पहला मुकाबला चंपावत विक्टोरियन और पौड़ी पैंथर्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पौड़ी पैंथर्स की टीम ने 20 ओवर में 196 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी चंपावत विक्टोरियन की टीम ने 19.4 ओवर में 202 रन बनाकर छह विकेट से मुकाबला जीत लिया।

अल्मोड़ा ने हरिद्वार हाई बर्ड को हराया
वहीं दूसरा मुकाबला हरिद्वार हाई बर्ड और अल्मोड़ा स्टार्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी अल्मोड़ा स्टार्स की टीम ने 19.4 ओवर में 130 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी हरिद्वार हाई बर्ड की टीम 10.5 ओवर में 53 रन पर ही आल आउट हो गयी। अल्मोड़ा की टीम ने 77 रनों से मुकाबला जीतकर अपने अंकों में बढ़ोतरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें