फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेनपुलिंग से एक घंटे में 20 किमी चली गोमती

Wed, 09 Mar 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोमती एक्सप्रेस पर सवार सेना भर्ती से लौट रहे युवकों ने रूरा और झींझक के बीच में चेन पुलिंग कर गोमती एक्सप्रेस को कई स्थानों पर रोका। जिससे ट्रेन एक घंटे में 20 किलोमीटर की दूरी ही तय कर पाई।
विज्ञापन




मंगलवार को कानपुर से दिल्ली जा रही गोमती एक्सप्रेस पर सवार सेना भर्ती से लौट रहे युवकों ने रूरा रेलवे स्टेशन से ही चेन पुलिंग करना चालू कर दिया। झींझक स्टेशन तक 10 बार चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका गया। ट्रेन रुकते ही युवक अपने-अपने गांव की ओर भाग गए। जिसके चलते यात्रियों को खासी दिक्कत का सामना करन पड़ा।



युवकों ने हंगामा भी किया। जीआरपी के सिपाहियों ने युवकों को शांत कराया। ट्रेन पर सवार यात्रियों ने बताया कि ट्रेन रूरा स्टेशन से दोपहर एक बजे चली थी और झींझक दो बजे पहुंची।
विज्ञापन




स्टेशन मास्टर झींझक मुन्नी लाल ने बताया कि गोमती में चेन पुलिंग होने के कारण 10 मिनट खड़ी रही। उधर, चौकी प्रभारी जीआरपी झींझक केके त्रिपाठी ने बताया कि कुछ लोग स्टेशन पर हो हल्ला कर रहे थे। उन्हें शांत करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें