फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: जनगणना 2027 के दूसरे चरण का प्रचार शुरू, 16 नवंबर से 30 नवंबर तक कर सकेंगे स्वगणना

Sat, 07 Nov 2026 02:25 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

जनगणना के दूसरे चरण में 16 से 30 नवंबर तक स्वगणना की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक जनगणना का कार्य कराया जाएगा। स्वगणना के माध्यम से लोग निर्धारित अवधि में स्वयं अपनी और परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे।
विज्ञापन
हरी झंडी दिखाकर वाहनों को प्रचार-प्रसार के लिए रवाना किया गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के सफल क्रियान्वयन के लिए शनिवार को नगर पालिका परिषद के जलकल परिसर से प्रचार अभियान का शुभारंभ किया गया। जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका के वाहनों पर जनगणना जागरूकता से संबंधित बैनर लगाए गए। इसके बाद हरी झंडी दिखाकर वाहनों को प्रचार-प्रसार के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन



जनगणना के दूसरे चरण में 16 से 30 नवंबर तक स्वगणना की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक जनगणना का कार्य कराया जाएगा। स्वगणना के माध्यम से लोग निर्धारित अवधि में स्वयं अपनी और परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनगणना कर्मी घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने जनगणना के महत्व और इसकी प्रक्रिया के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। नगर पालिका के वाहनों के माध्यम से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को जागरूक किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इस प्रक्रिया में भाग लें और निर्धारित समय में अपनी जानकारी उपलब्ध करा सकें।
विज्ञापन


इस दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार तिवारी, सफाई निरीक्षक श्रद्धानन्द, वाहन प्रभारी जय प्रकाश यादव, जनगणना सहायक अभिषेक कुमार शाही, जनगणना तकनीकी सहायक राजेश कुमार सिंह, विमलेश मणि त्रिपाठी सहित नगर पालिका के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें