हजरतपुर क्षेत्र के बमनपुरा गांव में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार टेंपो की टक्कर से छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने टेंपो चालक संजीव को हिरासत में ले लिया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र के बमनपुरा गांव में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार टेंपो की टक्कर से छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चा घर से अकेले दुकान पर सामान लेने जा रहा था। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। दिवाली की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
हजरतपुर थाना क्षेत्र के बमनपुरा गांव निवासी अवनीश का छह वर्षीय बेटा सुरजीत शुक्रवार शाम करीब 6 बजे घर से दुकान पर सामान लेने निकला था। इसी दौरान गांव में सवारी छोड़कर लौट रहे तेज रफ्तार टेंपो ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में सुरजीत गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने टेंपो चालक हिरासत में लिया
परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। टेंपो चालक संजीव निवासी सुकटिया थाना हजरतपुर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सुरजीत तीन भाइयों में बीच का था। उसके बड़े भाई का नाम अजीत और छोटे भाई का नाम अमरजीत है।
विज्ञापन
बेटे की मौत से मां बिटो देवी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव का पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।