फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में पीपीपी और पेंशन से जुड़े मामले पहुंचे

विज्ञापन
22jjrp04- बेरी में आयोजित समाधान ​शिविर में समस्याएं सुनती एसडीएम रेणुका नांदल। स्रोत : प्रचार 
विज्ञापन
झज्जर। एडीसी जगनिवास ने सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान परिवार पहचान पत्र, आयुष्मान कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और पुलिस विभाग से जुड़े मामले सामने आए। कुछ मामलों में मौके पर ही आवश्यक समाधान सुनिश्चित किया गया।
विज्ञापन

एडीसी ने कहा कि प्रत्येक सोमवार और वीरवार को आयोजित होने वाले समाधान शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को समस्याओं के समाधान के लिए सरल और प्रभावी माध्यम उपलब्ध कराना है।
बेरी में प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों ते निपटान के निर्देश
बेरी। उपमंडल प्रशासन की ओर से वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम रेणुका नांदल ने नागरिकों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निपटारा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए अधिकारी गंभीरता से कार्रवाई करें।
विज्ञापन

शिविर में बिजली, पेयजल, सड़क, राजस्व, पंचायत भूमि, अवैध कब्जों, बीपीएल एवं राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, परिवार पहचान पत्र और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें