बहादुरगढ़। मातन और मांडौठी के बीच थार गाड़ी रोककर तोड़फोड़ करने के मामले में आसौदा थाना पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। खरहर निवासी मनोज राठी ने आरोपियों पर कुल्हाड़ी और अन्य हथियारों से हमला करने का आरोप लगाया है। शिकायत में फायरिंग की कोशिश का भी जिक्र है, लेकिन पुलिस जांच में इसकी पुष्टि नहीं हुई।
मनोज ने पुलिस को बताया कि 26 अक्तूबर को वह परिवार के साथ गाड़ी में जा रहा था। आरोप है कि सोमबीर, संजीत, रोबिन और तीन अन्य लोगों ने रास्ता रोककर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। एक नकाबपोश व्यक्ति ने बंदूक से फायरिंग की कोशिश की। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की।
थाना आसौदा एसएचओ जयभगवान का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
-