फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत चार घायल

Sat, 30 Apr 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
हादसे में सारी गांव निवासी खुशी राम उम्र 48 साल पुत्र सूरत राम की मौके पर मौत हो गई है।
विज्ञापन
शिमला के जुब्बल तहसील के कायना कैंची  के निकट शुक्रवार सुबह एक मारुति कार खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए जुब्बल अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मारुति कार में सवार होकर सारी गांव से पांच लोग सुंडली की ओर जा रहे थे कि सुबह करीब नौ बजे सारी कायना कैंची के पास चालक का गाड़ी से नियंत्रण खोने के कारण कार करीब सौ फुट गहरी खाई में लुढ़क गई।

हादसे में सारी गांव निवासी खुशी राम उम्र 48 साल पुत्र सूरत राम की मौके पर मौत हो गई है। दुर्घटना में सारी गांव निवासी नीतीश पुत्र प्रीतम, अंकित पुत्र त्रिलोक बबीत पुत्र बीर सिंह ,दीपक पुत्र प्रमोद घायल हुए हैं। सभी घायल सारी गांव के ही रहने वाले हैं।
विज्ञापन


दुर्घटना की सूचना के बाद लोगों ने सभी घायलों को उपचार के लिए जुब्बल अस्पताल में भर्ती करवाया। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने दुर्घटना की मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जुब्बल के थाना प्रभारी मुनीश चौहान ने हादसे की पुष्टि की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें