फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएमपी पर खड़े ट्रक में घुसी कैंटर, हेल्पर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर बादली टोल प्लाजा के पास शुक्रवार सुबह खड़े ट्रक में कैंटर पीछे से टकरा गई। हादसे में कैंटर में हेल्पर के तौर पर सवार चालक के बेटे जाकिर हुसैन मीर की मौत हो गई, जबकि चालक जफ्फर हुसैन मीर घायल हो गए। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

श्रीनगर के गांव पांदरेथन निवासी जफ्फर हुसैन मीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 14 अक्तूबर को कैंटर में सामान लेकर श्रीनगर से मुंबई-बेंगलुरु के लिए निकले थे। उनके साथ बेटा जाकिर हुसैन मीर हेल्पर थे।
16 अक्तूबर की सुबह करीब छह बजे बादली टोल प्लाजा के पास सड़क पर एक ट्रक बिना रिफ्लेक्टर और इंडिकेटर के खड़ा था। कैंटर उससे पीछे से टकरा गई। हादसे में जाकिर को गंभीर चोटें आईं, जबकि जफ्फर को भी चोट लगी। लोगों की मदद से दोनों को नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जाकिर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना बादली पुलिस ने जफ्फर के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जांच अधिकारी एएसआई मनजीत ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें