फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षित नहीं बाईपास के रास्ते, झाड़ियों से सड़क हुई संकरी

विज्ञापन
फोटो नंबर 71: बाईपास के माजरा चौक पर बने गोल चक्कर से निकलते वाहन।(संवाद)
विज्ञापन
बादली। बाईपास पर सफर वाहन चालकों के लिए जोखिम भरा होता जा रहा है। सड़क पर जगह-जगह सफेद पट्टियां गायब हैं जिससे रात के समय चालकों को सड़क की सीमा का अंदाजा नहीं लग पाता। सड़क किनारे पेड़ों की टहनियां और झाड़ियां फैलने से रास्ता भी संकरा हो गया है। सर्दी में कोहरे के कारण समस्या और बढ़ गई है।
विज्ञापन

वाहन चालक तिलक ने बताया कि सफेद पट्टियां नहीं होने से रात में वाहन चलाना मुश्किल हो जाता है। मनजीत ने कहा कि झाड़ियों के कारण सामने से वाहन आने पर निकलने में परेशानी होती है। वहीं प्रदीप ने चौकों पर अंधेरे में वाहन निकालने को जोखिम भरा बताते हुए प्रशासन से सुधार की मांग की।
उपमंडल अधिकारी विशाल कुमार ने बताया कि बाईपास पर जल्द सफेद पट्टियां बनवाई जाएंगी। माजरा चौक और गुरुग्राम चौक की भी मरम्मत कराई जाएगी, ताकि वाहन चालकों को परेशानी न हो।
विज्ञापन

चौकों का बुरा हाल
माजरा चौक और गुरुग्राम चौक पर वर्षों पहले लाइट लगाई गई थी लेकिन आज वे खराब पड़ी हैं और गोल चक्कर भी टूट चुके हैं। उन पर लगाए गए लोहे के पोल हादसों को न्योता दे रहे हैं। सबसे बुरा हाल माजरा चौक का है जहां लोहे के पोल वाहन चालकों के लिए परेशानी बने हुए हैं।
विज्ञापन


फोटो नंबर 71: बाईपास के माजरा चौक पर बने गोल चक्कर से निकलते वाहन।(संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें