बहादुरगढ़। शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को बहादुरगढ़ के बाजारों में खरीदारी से कारोबार बढ़ने की उम्मीद है। व्यापारियों के अनुसार, प्रॉपर्टी, ऑटोमोबाइल और आभूषणों की बिक्री से पहले दिन 10 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हो सकता है। त्योहार को देखते हुए दुकानदारों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बाजारों और दुकानों को लाइटिंग से सजाया गया है। शनिवार को नवरात्र की पूर्व संध्या पर बाजारों में खरीदारों की आवाजाही बढ़ने लगी।
ऑटोमोबाइल बाजार में छह करोड़ के कारोबार का अनुमान : ऑटोमोबाइल कारोबारियों के अनुसार, नवरात्र के पहले दिन करीब छह करोड़ रुपये के वाहनों की डिलीवरी होने की उम्मीद है। बहादुरगढ़ के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र स्थित दो कार शोरूम के प्रबंधकों देवेंद्र और शशिकांत ने बताया कि उनके शोरूम से पहले दिन क्रमशः आठ और सात कारों की डिलीवरी दी जाएगी।