फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएमपी पर ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, नौ लोग चोटिल

विज्ञापन
-फोटो 90 : अस्पताल में उपचाराधीन घायल। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर आसौदा टोल के पास वीरवार रात सड़क किनारे खड़े ट्रक से श्रद्धालुओं से भरी बस टकरा गई। हादसे में नौ लोगों को हल्की चोटे आई हैं। सभी को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, राजस्थान के भरतपुर जिले से 58 यात्रियों को लेकर बस पानीपत के समालखा में धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। वीरवार रात करीब 10 बजे आसौदा टोल के पास बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने घायलों को संभाला और अस्पताल पहुंचाया।
घायलों में सोनू, लक्ष्मी, मान सिंह, मोती, किशोरीलाल, मुक्ति, हरिमोहन और धर्मा सहित नौ लोग शामिल हैं। सूचना मिलने पर आसौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन

अस्पताल में उपचाराधीन किशोरीलाल ने बताया कि सभी समालखा में धार्मिक आयोजन में शामिल होने जा रहे थे रास्ते में अचानक हादसा हो गया। थाना आसौदा के एसएचओ जयभगवान ने बताया कि शुक्रवार शाम तक घायलों के बयान दर्ज नहीं हो पाए थे। बयान दर्ज होने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। सभी घायलों की हालात ठीक है।
विज्ञापन




-फोटो 90 : अस्पताल में उपचाराधीन घायल। संवाद



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें