प्रधानमंत्री और नूपुर शर्मा पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला गिरफ्तार
छतारी। पुलिस ने प्रधानमंत्री और पूर्व भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से मोबाइल बरामद किया और जेल भेज दिया गया।
मनोबल सेवा ट्रस्ट के ब्लॉक अध्यक्ष राहुल राघव ने बताया कि छतारी कस्बे में रहने वाले आरोपी राशिद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नूपुर शर्मा के पोस्टर पर जूते मारने की वीडियो बनाई। इसके बाद वीडियो फेसबुक पर वायरल कर दी। इसको लेकर आसपास के लोगों में काफी रोष था। इसी के चलते गुरुवार शाम को थाने में आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दी गई। इस दौरान लवनेश शर्मा, मनोज राघव, रोबिन चोहान, रवि राघव, सुरेश बघेल, आलोक शर्मा, सतीश उपाध्याय, अंशुल शर्मा आदि मौजूद रहे। थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि गांधी नगर कॉलोनी निवासी आरोपी राशीद खान पुत्र हज्जो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।