फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवर एयरपोर्ट से जुड़ेगा खुर्जा, 4 किलोमीटर बनेगा फोरलेन बाईपास

विज्ञापन
विज्ञापन
जेवर एयरपोर्ट से जुड़ेगा खुर्जा, 4 किलोमीटर बनेगा फोरलेन बाईपास
विज्ञापन

खुर्जा। नगर को जेवर एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए 155 करोड़ की लागत से चार किलोमीटर फोरलेन बाईपास बनाया जाएगा। कैलाश हॉस्पिटल से जेवर रोड तक बाईपास बनने से शहर के अंदर भारी वाहनों का प्रवेश बंद हो जाएगा। इससे काफी हद तक शहर में लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलेगी। क्षेत्रीय विधायक विजेंद्र सिंह की मांग पर शासन ने निर्माण के लिए स्वीकृति दे दी है। केडीए द्वारा एस्टिमेट तैयार कर भेजा जाएगा।
जेवर रोड पर वाहनों का आवागमन लगा रहता है। ऐसे में भारी वाहनों के शहर में प्रवेश करने के कारण आए दिन लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी उस समय होती है जब शुगर मिलें चालू रहती हैं। गन्ने से लदे भारी ट्रक इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं।
विज्ञापन

समस्या से निजात दिलाने के लिए पूर्व में एनएच-91 से जेवर रोड तक महायोजना 2021 के अंतर्गत बीडीए द्वारा प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। लेकिन उसकी स्वीकृति नहीं मिल पाई थी। अब शासन से स्वीकृति मिल गई है। फोरलेन बाईपास रोड बनने के बाद शहर के बाहर से ही वाहन निकल जाएंगे। हवाई अड्डा जाने वाले लोग सीधे बाईपास पकड़कर एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

विधायक खुर्जा विजेन्द्र सिंह ने बताया कि फोरलेन बाईपास बनाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्ताव रखा था। इसके लिए स्वीकृति मिल गई है। अब बुलंदशहर विकास प्राधिकरण द्वारा इसके लिए एस्टिमेट भेजा जा रहा है। धनराशि जारी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें