पहासू ब्लॉक के गांव कमौना स्थित विद्यालय में झाडू लगाते बच्चे।
- फोटो : KHURJA
स्कूल में झाड़ू लगवाते फिर एक वीडियो हुआ वायरल
खुर्जा। शिक्षा के मंदिर में जहां बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं, वहां उनसे झाड़ू लगवाकर साफ-सफाई करवाई जाती है। स्कूल में बच्चों से झाड़ू लगवाते हुए फिर एक वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो पहासू ब्लॉक क्षेत्र के गांव कमौना स्थित जूनियर हाईस्कूल का है। इसे लेकर अभिभावकों में भी रोष व्याप्त है।
बेसिक शिक्षा विभाग से संबद्ध प्राथमिक-जूनियर स्कूलों में बच्चों की शिक्षा को लेकर सरकार बजट दे रही है। मिड-डे मील से लेकर पहनने के लिए ड्रेस और उनकी किताबों पर सरकार लाखों रुपये खर्च कर रही है। बावजूद इसके विभाग के अधिकारियों और शिक्षकों की लापरवाही के चलते बच्चों के शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है। पढ़ाई के बजाए बच्चों से झाडू़ लगवाकर स्कूल की साफ-सफाई करवाई जाती है। ऐसा ही एक वीडियो पहासू ब्लॉक क्षेत्र के गांव कमौना स्थित जूनियर हाईस्कूल विद्यालय का है। जहां पर पढ़ने वाली स्कूल की छात्राओं से परिसर में झाड लगवाया जा रहा है। खास बात यह है कि पास में खड़ा शिक्षक छात्राओं को आदेश दे रहा है। सात सकेंड का यह वीडियो स्कूल की शिक्षा व्यवस्था के हाल को बयां कर रहा है। खास बात यह है कि जब स्कूल के प्रधानाध्यापक से बात की गई तो उन्होंने जानकारी होने से इनकार कर दिया। बता दें कि अभी दो दिन पूर्व स्याना क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में साफ-सफाई करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। खबर प्रकाशित होने के बाद एबीएसए ने उस पर जांच के आदेश दिए थे।
मामला संज्ञान में नहीं है। अभी तक वीडियो मेरे सामने नहीं आया है। वीडियो को देखने के बाद जांच कर संबधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी
- चंद्रभूषण प्रसाद, खंड शिक्षा अधिकारी