03jjrp16- बड़े भाई रामौतार को तिरंगा सौंपते हुए सेना के अधिकारी। स्रोत : ग्रामीण
साल्हावास। 79 बीएन बीएसएफ पश्चिम बंगाल के बालूघाट बार्डर पर एएसआई के पद पर कार्यरत बहू के (52) पवन कुमार को बुधवार को अंतिम विदाई दी गई। बेटे रवि व नीरज ने अपने फौजी पिता को मुखाग्नि दी। सेना के अधिकारियों ने बड़े भाई रामौतार को तिरंगा सौंपा।
पवन कुमार ड्यूटी के दौरान बीएसएफ के वाहन में सवार होकर पश्चिम बंगाल बार्डर पर जा रहे थे। उसी दौरान दूसरे वाहन के आगे कोई अन्य वाहन आ गया और उनका वाहन असंतुलित होकर पलट गया था। वह गंभीर रुप से घायल हो गए थे। 31 मई को उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। बुधवार सुबह 9.30 उनका पार्थिव शरीर गांव बहू पहुंचा, जहां बड़ी संख्या में युवाओं ने शहीद के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली।
भारतीय सेना व हरियाणा पुलिस के जवानों ने मातमी धुन बजाकर उन्हें सलामी दी। एसडीएम झज्जर रवि मीणा, बीडीपीओ अंजलि शर्मा, इंस्पेक्टर राजेश कुमार, कृष्ण कुमार, दीपक खत्री, बीएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट प्रेम सिंह, सत्येंद्र सिंह ने भी उन्हें पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वे बीएसएफ पिछले 32 वर्ष से कार्यरत थे।
03jjrp16- बड़े भाई रामौतार को तिरंगा सौंपते हुए सेना के अधिकारी। स्रोत : ग्रामीण