फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बृजलाल खाबरी होंगे गठबंधन के प्रत्याशी

Sat, 18 Feb 2017 12:56 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
बृजलाल खाबरी होंगे गठबंधन के प्रत्याशी - फोटो : demo
विज्ञापन
महरौनी विधानसभा सीट पर सपा कांग्रेस गठबंधन का प्रत्याशी बृजलाला खाबरी होंगे। यह जानकारी सपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी गई। शुक्रवार को सपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निरंजन व विधानसभा प्रभारी तिलक सिंह यादव ने संयुक्त रूप से गठबंधन का प्रत्याशी कांग्रेस के बृजलाल खाबरी को बताया गया। 
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निरंजन ने बताया कि आलाकमान के निर्देशानुसार महरौनी सीट को गठबंधन के तहत कांग्रेस को दी गई है। इस प्रकार यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी बृजलाल खाबरी का प्रचार ही सपा कार्यकर्त्ता करेंगे। उन्होंने बताया कि सपा प्रत्याशी के तौर मैदान में डटे रमेश खटीक को खाबरी के समर्थन में आने का संदेश दे दिया गया है। अगर वह निर्देश को नहीं मानते है और चुनाव लड़ते हैं, तो पार्टी से निष्कासन भी किया जाएगा। पूर्व जिलाध्यक्ष तिलक सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की तरफ से महरौनी विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी बृजलाल खाबरी का प्रचार व समर्थन किया जाएगा। इस अवसर पर नपाध्यक्ष सुभाष जायसवाल, शिशुपाल सिंह यादव, ज्योति सिंह लोधी, राजेश यादव, खिलान सिंह यादव, अजीज कुरैशी, हेमंत जैन रोंडा, शिवम मिश्रा, कुंदन पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें